बांका, फरवरी 18 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। प्रदेश में कांग्रेस संगठन को अधिक गतिशील, धारदार और प्रगतिशील बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे 'संगठन सृजन अभियान' के तहत बांका जिला कांग्रेस कमिटी में व्यापक बैठकों और संवाद का दौर जारी है। यह अभियान ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी (एआईसीसी) और बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी (पीसीसी) के पर्यवेक्षकों की निगरानी में संचालित हो रहा है। वहीं जिले में इस अभियान का नेतृत्व एआईसीसी पर्यवेक्षक देवाशीष पटनायक कर रहे हैं, जबकि पीसीसी पर्यवेक्षक के रूप में पूर्व विधायक अमिता भूषण, जिला प्रभारी शशिभूषण पंडित और अरुण विंद सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इस दौरान पर्यवेक्षक देवाशीष पटनायक ने बताया कि, राष्ट्रीय स्तर पर संगठनात्मक परिवर्तन की यह पहल अहमदाबाद अधिवेशन के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में न...