कोडरमा, फरवरी 8 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान टीम। प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय कांझीयाडीह में छात्र-छात्राओं के लिए शौचालय की व्यवस्था नहीं होने से उत्पन्न गंभीर समस्या को हिंदुस्तान अखबार द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद विभाग ने त्वरित संज्ञान लिया है। खबर प्रकाशित होते ही संबंधित विभाग हरकत में आ गया और विद्यालय में शौचालय निर्माण की प्रक्रिया शुरू करने की पहल की गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य मनीष कुमार पांडे ने बताया कि समाचार प्रकाशित होने के बाद विभागीय अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया। इस संबंध में कनीय अभियंता (एई) नारायण दुबे ने दूरभाष पर संपर्क कर जानकारी दी कि विद्यालय में शौचालय निर्माण की योजना स्वीकृत कर दी गई है। प्रधानाचार्य ने आशा जताई कि शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ होगा, जिससे छात्र-छात्राओं को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.