मधुबनी, नवम्बर 1 -- मधुबनी। चक्रवाती तूफान मोंथा के कारण जिले में तीन दिनों से लगातार रूक रूक कर बारिश करा रहा है। जिले में औसतन करीब 20. 5 एमएम बारिश दर्ज की गई है। कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सबसे अधिक बारिश फुलपरास में 52.4 एमएम एवं सबसे कम बारिश जयनगर में 8.2 एमएम दर्ज की गई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 23. 9 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान में कमी से लोगों को ठंड का अहसास होने लगी है। शनिवार को दिनभर आकाश में बादल छाया रहा। रूक रूक कर बारिश होती रही। बारिश के कारण बाजार में भीड़भाड़ कम देखी गई। बारिश के कारण कुछ जगहों पर बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई। कई फीडरों में बार बार फ्यूज उड़ने से उपभोक्ता परेशान हुए। तीन दिनों से रूक रूक कर हो रही बारिश से कई सड़कों पर जल जमाव हो गया। इससे सब्जी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.