मैनपुरी, अक्टूबर 5 -- भाकियू टिकैत की बैठक रविवार को ग्राम ढकरोई में रामसेवक के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में किसानों ने कहा कि जिले में डीएपी खाद को लेकर किसान मुश्किल में हैं। डीएपी की मांग को देखते हुए नकली डीएपी बिक्री की जा रही है। दुकानों पर जो डीएपी मिल रही है उससे दाम 1500 से लेकर 1800 रुपये वसूले जा रहे हैं। किसानों ने कहा कि आठ अक्तूबर को खाद को लेकर विकास भवन पर अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। भाकियू जिलाध्यक्ष मुकेश यादव ने कहा कि समितियों पर अध्यक्षों के चलते किसानों को डीएपी नहीं मिल रही है। अध्यक्ष डीएपी अपने करीबियों को दिलवा रहे हैं। इस सरकार में किसान भूखा प्यासा लाइन में लगा रहता है और शाम होते डीएपी खत्म हो जाती है। डीएपी खाद के लिए जिला प्रशासन से बार-बार कहने पर भी प्रशासन आंख बंद किए हुए है। ओवररेट खाद की बिक्री ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.