छपरा, सितम्बर 27 -- छपरा, हमारे संवाददाता। विश्व गर्भनिरोधक दिवस के अवसर पर शनिवार को जिले में विश्व गर्भनिरोधक दिवस अभियान आयोजित किया गया। केवल एक दिन में सारण जिले के 20 प्रखंडों में 2,055 महिलाओं को अन्तरा इंजेक्शन की खुराक दी गई। अभियान का मुख्य उद्देश्य अन्तरा इंजेक्शन सेवा वितरण को सुदृढ़ करना और अधिकाधिक दंपतियों तक सुरक्षित व भरोसेमंद गर्भनिरोधक साधन पहुंचाना था। विश्व गर्भनिरोधक दिवस पर जिला अस्पताल से लेकर प्रत्येक वीएचएसएनडी स्तर तक एक साथ अन्तरा मेगा कैंप आयोजित किया गया। सिविल सर्जन डॉ. सागर दुलाल सिन्हा ने बताया कि इस अभियान ने कम समय में बड़ी सफलता अर्जित की। जिला स्वास्थ्य समिति के डीपीएम अरविन्द कुमार ने कहा कि अभियान में सबसे अहम भूमिका आशा, एएनएम और स्टाफ नर्स जैसी अग्रिम पंक्ति की कार्यकर्ताओं ने निभाई। उनके निरंतर संपर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.