फरीदाबाद, नवम्बर 30 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में एचआईवी/एड्स का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है।पिछले करीब सात महीने में स्वास्थ्य विभाग ने 469 मरीजों की पुष्टि की है। इनमें महिलाओं की तुलना में पुरुषों की संख्या अधिक है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहा कि जागरूकता के बावजूद हर साल मरीजों की संख्या बढ़ना गंभीर चिंता बना हुआ है। स्मार्ट सिटी में एचआईवी/एड्स को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। बावजूद इसके मरीजाें की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकडों के अनुसार वर्ष 2023 में 59677 लोगों की जांच में 355 पुरुष और 112 महिलाएं पॉजिटिव मिली थीं। वर्ष 2024 में 64849 लोगों की जांच की गई, जिनमें 439 पुरुष और 167 महिलाएं संक्रमित पाई गईं। इसी तरह 2025 में अब तक 61,434 टेस्ट किए गए, जिनम...