सीवान, अक्टूबर 17 -- सीवान, हिप्र। रबी सीजन की शुरुआत के साथ ही जिले में आलू और सरसों की बुआई की तैयारियां जोरों पर हैं। खेतों की जुताई से लेकर बीज और खाद की व्यवस्था में किसान जुट गए हैं। ठंड के आगमन से पहले ये दोनों फसलें बोई जाती हैं, जो किसानों के लिए आय का एक बड़ा स्रोत मानी जाती हैं। कृषि विभाग के अनुसार, इस बार आलू और सरसों की बुआई का रकबा बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने भी अनुकूल मौसम की संभावना जताई है, इससे किसानों का उत्साह और बढ़ गया है। बीते वर्षों की तुलना में इस बार समय पर मानसून लौटने और मिट्टी में पर्याप्त नमी बनी रहने से खेत तैयार करने में सहूलियत मिल रही है। किसानों का कहना है कि वे इस बार उन्नत किस्म के बीजों का प्रयोग कर रहे हैं, इससे उत्पादन बेहतर होने की उम्मीद है। कुछ जगहों पर सिंचाई के साधनों की कमी जरूर चिंता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.