भदोही, नवम्बर 1 -- भदोही, संवाददाता। हरि प्रबोधिनी एकादशी पर्व को लेकर शुक्रवार की देर शाम तक तैयारी पूरी कर ली गई। बाजारों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। फल के साथ ही साथ गन्ना आदि की दुकानें सजी रहीं। शनिवार को गंगा स्नान करने के पश्चात श्रद्धालु भगवान श्री हरि का पूजन दर्शन करेंगे। बता दें कि कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी की पूर्व संध्या पर ज्ञानपुर, गोपीगंज, भदोही, सुरियावां, औराई समेत अन्य बाजारों में व्रती महिलाओं की भीड़ दिखी। पूरे दिन रूक-रूक कर होती रही बरसात के बाद भी दुकानों पर महिलाओं ने गन्ना, कंद, सिंघाड़ा, फल के साथ ही पूजन सामग्री को खरीदा। एकादशी के दिन प्रात: स्नानोपरांत शालिग्राम की मूर्ति या भगवान विष्णु की धातु या पत्थर की मूर्ति के समक्ष बैठकर उनका ध्यान करते हुए मंत्र का जाप करें। जानकारों का कहना है कि आषाढ़ शुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.