खगडि़या, अगस्त 19 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में सोमवार को उमस से लोगों को परेशान रहना पड़ा। सुबह से तेज धूप के कारण लोग गर्मी एवं उमस से परेशान रहे। हालांकि दोपहर के बाद आसमान में बादल मंडराने लगे थे। हालांकि दिन के लगभग तीन बजे जिले के विभिन्न क्षेत्र में हल्की बारिश हुई। इसके बाद वातावरण में और अधिक उमस हो गया। हल्की हवा के भी उमस व तपिश भरी गर्मी को दूर नहंी कर पा रही थी। सोमवार को जिले में अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज की गई। पर, गर्मी का काफी एहसास हो रहा था। वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रही। इधर औसतन 14 किलोमीटर की रफ्तार से पूरबा हवा चली। एक दिन पहले रविवार को कई जगहों पर तेज बारिश हुई थी। हालांकि इससे पहले धूप कड़ा से उमस बना रहा था। अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज की गई थी। जबकि गर्मी 41 डिग्री महसूस हुई थी। वहीं न्यूनतम तापमान 28...