मुंगेर, अक्टूबर 17 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। गुरुवार को हवेली खड़गपुर प्रखंड में चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का पहला मामला दर्ज किया गया है। प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी आशीष कुमार ने जन सुराज पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष प्रसंडो निवासी गौरव सिंह पर प्राथमिकी दर्ज करायी है। यह मामला जन सुराज पार्टी के प्रचार से जुड़े वाहन के जब्त होने के बाद दर्ज किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रौशन ने बताया कि जन सुराज पार्टी का एक पीले रंग का वाहन अनुमंडल कार्यालय मार्ग पर प्रचार सामग्री के साथ चल रहा था। वाहन पर जन सुराज पार्टी के संस्थापक और अन्य नेताओं की तस्वीरें लगी थीं, जो आचार संहिता के उल्लंघन के दायरे में आता है। इस पर कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहन को जब्त कर लिया गया और प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी द्वारा नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई। एसडी...