हाथरस, जनवरी 14 -- हाथरस। ब्रज की द्वार देहरी कहे जाने वाले हाथरस जिले में बुधवार को आंशिक रूप से दान-पुण्य का कहे जाने वाला मकर संक्रांति पर्व मनाया गया। शहर के बाजारों में दर्जनों जगह प्रसादी वितरण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया तो कई मंदिरों में कीर्तन आदि के भव्य आयोजन किए गए। समाजसेवियों द्वारा इस पर्व पर पुण्य लाभ उठाने में पीछे नहीं हटा गया। उनके द्वारा भी कई जगह कम्बल आदि का वितरण किया गया। इस साल मकर सक्रांति पर्व पर असमंजस की स्थिति होने के चलते दो दिन बुधवार और गुरुवार को मकर संक्रांति का पर्व जिलेभर में मनाया जा रहा है। बुधवार को भी आंशिक तौर पर जिले में मकर संक्रांति का त्योहार मनाया गया। इस मौके पर जिलेभर में दान पुण्य के कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह से ही शहर के रामलीला ग्राउंड, लोहट बाजार, घंटाघर, बैनीगंज, गौशाला रोड, सरक्...