औरंगाबाद, अप्रैल 10 -- जिले में गुरुवार को आई तेज आंधी में बिजली के तकरीबन 50 पोल गिर गए हैं। इस आशय की जानकारी कार्यपालक अभियंता अमोल कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि कहीं पोल टूट गया तो कही तार पर पेड़ गिरने से पोल क्षतिग्रस्त हो गया। इससे बिजली की आपूर्ति बाधित हुई है जिसे ठीक कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सबसे अधिक क्षति नवीनगर प्रखंड में हुई है। इसके अलावा अंबा, मदनपुर, बारुण, देव समय जिले के अन्य प्रखंडों में भी पेड़ गिरने से बिजली के पोल क्षतिग्रस्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी व कर्मी लगातार मरमती के कार्य में जुटे हुए हैं। बताया कि शहर में बिजली की आपूर्ति चालू हो गई है। ग्रामीण इलाकों में भी इसे चालू करने का प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.