बिहारशरीफ, फरवरी 13 -- जिले में अवैध रूप से चलाये जा रहे 2 हजार से अधिक कोचिंग संस्थान कई महज एक कमरे में संचालित, तो अधिकतर कोचिंग मानक के अनुसार नहीं कई कोंचिंग संस्थानों ने जिला शिक्षा कार्यालय में जमा कराये हैं आवेदन पर एक का भी पंजीयन नहीं फोटो : कोचिंग : बिहारशरीफ शहर के एक कोचिंग संस्थान से पढ़ाई कर लौटते विद्यार्थी। (फाइल फोटो) बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के ग्रामीण व शहरी इलाकों के कई गली-मोहल्लों में अवैध तरीके से करीब दो हजार कोचिंग संस्थान चलाए जा रहे हैं। इसमें कई एक कमरे में संचालित है। जबकि, अधिकतर कोचिंग संस्थान मानक के अनुरूप नहीं हैं। कोचिंग का निबंधन नहीं रहने की वजह से अधिकारियों का इन कोचिंग संस्थानों पर नियंत्रण नहीं हैं। कभी-कभार अधिकारियों द्वारा जांच के नाम पर महज खानापूर्ति तो की जाती है। लेकिन, इसका अ...