सीवान, फरवरी 24 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गयी। दोनों की मौत पानी में डूबने से होना बताया गया है। मृतकों में एक मैरवा थाना क्षेत्र के सेमरा निवासी स्व. हीरा राम का 56 वर्षीय पुत्र गौतम राम है तो दूसरा आंदर थाना क्षेत्र के छजवा निवासी जर्नादन प्रसाद का 31 वर्षीय पुत्र कमलेश कुमार है। पुलिस की मौजूदगी में सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को शव सौंप दिया गया। वहीं, मौके पर पहुंची मामले की छानबीन में जुट गयी है। पहली घटना मैरवा थाना क्षेत्र से जुड़ी है। सोमवार की सुबह शौच करने गए एक अधेड़ की झरही नदी में डूबने से मौत हो गयी। मृत अधेड़ सेमरा निवासी गौतम राम है। बताया गया कि गौतम कुमार सुबह साढ़े नौ बजे के करीब घर से शौच करने के लिए झरही नदी की तरफ निकला था। जैसे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.