सीवान, मार्च 11 -- सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। प्रखंड सहित जिले के सरकारी, गैर-सरकारी व सहायता प्राप्त विद्यालयों में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं की आंखों की जांच शुरू हो गई है। जांच में अब तक 720 छात्रों में दृष्टि दोष पाया गया है। इन्हें चश्मा व आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए पटना विभाग को प्रतिवेदन सिविल सर्जन स्तर से भेज दी गई है। अब वहां से चश्मा सहित आवश्यक उपकरण स्वास्थ्य विभाग को जैसे ही उपलब्ध कराया जाएगा। छात्रों के बीच वितरण करने का कार्य शुरू किया जाएगा। गौर करने वाली बात है कि विभाग द्वारा सरकारी तथा गैर सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों की आंख जांच विशेषज्ञों की टीम द्वारा जारी है। किसी छात्र-छात्रा में दृष्टि दोष पाया जाता है, तो उन्हें निःशुल्क चश्मा और अन्य आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। यह अभियान राष्ट्रीय बाल स्वास्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.