गोपालगंज, नवम्बर 18 -- गोपालगंज,नगर प्रतिनिधि। जिले में धान बेचने का इंतजार कर रहे किसानों के लिए राहत भरी खबर है। चुनाव कार्य पूर्ण होते ही धान खरीदारी की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसके लिए पैक्सों को निर्देश दिए गए हैं। पिछले दो-तीन दिनों से धान क्रय केंद्रों पर किसानों की चहल-पहल बढ़ गई है। अब तक जिले के 20 पैक्स और एक व्यापार मंडल ने कुल 50 किसानों से 331 मीट्रिक टन धान की खरीद कर ली है। शुरुआती चरण में यह उपलब्धि उत्साहजनक मानी जा रही है। जिले में धान खरीदारी के लिए प्रशासन ने 175 समितियों को धान खरीद का आदेश दिया है। इन समितियों में से अधिकांश में खरीदारी कार्य की तैयारी पूरी कर ली गई हैं और धीरे-धीरे सभी केंद्र सक्रिय होते जा रहे हैं। प्रशासन का दावा है कि जैसे-जैसे सभी केंद्रों पर खरीदी प्रारंभ होगी, जिले में धान खरीदारी की रफ्तार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.