चाईबासा, दिसम्बर 29 -- चाईबासा । पश्चिमी सिंहभूम जिले में संचालित 16 धान अधिप्राप्ति केंद्रों के माध्यम से अब तक लगभग 12 हजार क्विंटल धान की खरीदारी की गई है। यह जानकारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुनीला खलको ने दी। पश्चिमी सिंहभूम उपायुक्त चंदन कुमार के निर्देशानुसार जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुनीला खलको एवं सम्बन्धित क्षेत्र प्रखंड क्षेत्र के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी के द्वारा जिले भर में संचालित धान अधिप्राप्ति कार्य का अवलोकन किया गया। इस क्रम में जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने गोपीनाथपुर, तांतनगर, लागड़ा व अंधारी लैम्पस और अलग-अलग प्रखंड के पदाधिकारियों द्वारा प्रखंड क्षेत्र में संचालित लैम्पस का जायजा लिया गया। अवलोकन के बाद जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि उपायुक्त के निर्देशानुसार सोमवार जिले में धान अधिप्राप्ति हेतु संचालित स...