फतेहपुर, जनवरी 19 -- फतेहपुर। असोथर थाना के टीकर गांव में समलैंगिक रिश्ते में बाधा बने पति की 60 हजार रुपये में सुपारी देकर हत्या कराये जाने के मामले का खुलासा हुआ तो पुलिस के साथ हर कोई हैरान हो गया। लेकिन यह कोई पहला मामला नहीं है। दोआबा में बीते कुछ सालों में हत्या की ऐसी ही वारदातें हुई हैं जिनके जब खुलासे हुए तो पता चला कि अपनों के ही खून से रिश्ते की डोर लाल हुई है। कहीं बीमा क्लेम के लिये बेटे ने मां की हत्या कर शव बोरे में भरकर फेंक दिया तो कहीं चरित्र शक में दुबई में बैठे पति ने सुपारी देकर पत्नी की बेरहमी से हत्या करवा दी। पेश हैं ऐसे ही कुछ सनसनीखेज मामले...... 19 फरवरी 2024 को धाता थाना के अढ़ौली निवासी रोशन सिंह की पत्नी प्रभा देवी का शव यमुना ऐरई घाट किनारे बरामद हुआ था। पुलिस ने खुलासा कि बेटे ने बीमा की भारी भरकम राशि के प...