उरई, जनवरी 8 -- उरई। हिन्दुत्व की चेतना जाग्रत करने के लिए जिले के सभी नौ विकास खंड क्षेत्रों में 126 हिन्दू सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां श्ुारू हो गई है। स्वयंसेवक संंघ के पदाधिकारी ब्लाक वार लोगों से संपर्क साधने लगे है। यह जानकारी जानकारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह गौतम त्रिपाठी ने दी। सकल हिन्दू समाज के सहयोग से आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि हिन्दू सम्मेलन की शुरूआत 10 जनवरी से हो जाएगी। यह आयोजन निरंतर रुप से 12 फरवरी तक सभी विकास खंडों और बस्तियों मेंं किए जाएंगे। इसमें नगरों में 45 और ग्रामीणांचल में 81 हिन्दू सम्मेलन किए जाएंगे। आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारी रामजी सेंगर टीम के साथ तैयारी में लगे हुए है। उनका कहना है कि कार्यक्रमों के सुचारू रुप से क्रियान्वयन के लिए स्थानीय स्तर पर संचालन टोलिय...