गौरीगंज, जनवरी 27 -- अमेठी, संवाददाता। देश का 77वां गणतंत्र दिवस जिले भर में हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। कलेक्ट्रेट में डीएम व पुलिस लाइन में राज्यमंत्री ने ध्वजारोहण किया। सरकारी कार्यालयों, थानों के साथ सभी स्कूलों कालेजों में भी तिरंगा फहराया गया। कलेक्ट्रेट में डीएम ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को सम्मानित किया। वहीं पुलिस लाइन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मी सम्मानित किए गए। सोमवार की सुबह साढ़े आठ बजे कलेक्ट्रेट में डीएम संजय चौहान ने ध्वजारोहण कर मौजूद अधिकारियों, कर्मचारियों व आम नागरिकों को संविधान में उल्लिखित संकल्प दिलाया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए गए। डीएम ने कहा कि हमारा संविधान विश्व का सबसे बडा संविधान है। हमें अपने स...