मिर्जापुर, अगस्त 12 -- मिर्जापुर, संवाददाता। जिले भर में सोमवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही अन्य संगठनों के सदस्यों और कर्मचारियों ने तिरंगा यात्रा निकाल कर शहीदों को नमन किए। मां भारती के नारे से जिले का चप्पा-चप्पा गूंजता रहा। पटेहरा संवाद के मुताबिक विकास खंड से तिरंगायात्रा को बीडीओ डॉ. राजीव कुमार शर्मा ने ध्वज दिखा कर रवाना किए। जिगना संवाद के मुताबिक क्षेत्र के हरगढ़ बाजार में सोमवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण के बाद तिरंगा शौर्य यात्रा निकाली गई। जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कन्नौजिया ने यात्रा का नेतृत्व किया। भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने अमर सपूतों का बलिदान-याद रखेगा हिन्दुस्तान,जय जवान-जय किसान, वंदे मातरम,भारत माता की जय के नारों से माहौल में जोश भर दिया। जिपंस पार्थ सिंह,...