गया, जुलाई 26 -- लो प्रेशर एरिया के बाद बने डिप्रेशन का प्रभाव झारखंड के ऊपर अधिक रहा। झारखंड से सटे दक्षिण बिहार में मौसमी कारकों की स्थिति कमजोर रहने के कारण बारिश की स्थिति अच्छी नहीं रही। गया जी जिले में हल्की से मध्यम बारिश ही हुई। शुक्रवार की तुलना में बारिश का हाल ठीक नहीं रहा। शनिवार की सुबह जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। शुक्रवार से लेकर शनिवार तक 16 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके बाद दिनभर बादल छाए रहे। बादलों के बीच धूप भी निकलती रही। हालांकि पुरवैया चलने और बादल रहने के कारण मौसम सुहाना रहा। अधिकतम तापमान के दो डिग्री बढ़ने के बाद उमस वाली गर्मी से राहत रही। शनिवार को भी अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 32.2 और न्यूनतम एक डिग्री कम 25.6 रहा। नमी सुबह से लेकर शाम तक 90 फीसदी के करीब रही। शुक्रवार को अधिकतम 30.4, गुरुवार को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.