गढ़वा, सितम्बर 23 -- गढ़वा, जिला प्रतिनिधि। झारखंड शिक्षा परियोजना की ओर से जिलास्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता मंगलवार से मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका उच्च विद्यालय गढ़वा और राजकीय कृत रामा साहू मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में शुरू किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला शिक्षा अधीक्षक अनुराग मिंज, जिला ओलंपिक खेल संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार पाठक, तथा अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सह खेल प्रभारी कुल दीपक अग्रवाल ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मौके पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा अधीक्षक अनुराग ने कहा कि गढ़वा जिले में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता है तो केवल आत्मविश्वास और निरंतर अभ्यास की। अगर बच्चे लगन से तैयारी करें तो निश्चित रूप से गढ़वा जिला भी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर वॉलीबॉल व कुश...