चाईबासा, दिसम्बर 10 -- चाईबासा, संवाददाता। उपायुक्त चंदन कुमार ने बैठक से अनुपस्थित रहने की वजह से जिले के 9 प्रखंड कल्याण पदाधिकारी एवं प्रभारी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी का 1 दिन का वेतन रोकने का निर्देश आईटीडीए के परियोजना निदेशक जयदीप तिग्गा को दिया है। उपायुक्त में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना की प्रगति की समीक्षा के दौरान परियोजना निदेशक को निर्देश दिया कि योजना तहत जिन प्रखंडों से अब तक शून्य आवेदन प्राप्त हैं, उन सभी प्रखंडों के संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी को शोकॉज करें। कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं एकलव्य आवासीय विद्यालय के संचालन से संबंधित समीक्षा बैठक मंगलवार को समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त अध्यक्षता में हुई। बैठक में परियोजना निदेशक आईटीडीए एवं सहायक समाहर्ता सिद्धांत कुमार भी उपस्थित थे। बैठक...