देवरिया, सितम्बर 15 -- देवरिया, निज संवाददाता। खरीफ में किसानों का धान खरीदने को जिले में 86 क्रय केन्द्र बनाये गये हैं। एक नवंबर से 28 फरवरी तक कुल चार महीने तक किसानों का धान खरीदा जाएगा। धान बेचने को किसानों को ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। विपणन विभाग के 28 क्रय केंद्र बनाये गये हैं। खरीफ विपणन वर्ष-2025-26 में जनपद में किसानों का सरकारी मूल्य पर धान की खरीदारी करने की तैयारी शुरू हो गयी है। जिला खाद्य विपणन विभाग ने डीएम की संस्तुति पर जिले में विभिन्न क्रय एजेंसियों के कुल 86 क्रय केन्द्र बनाये हैं। इसमें विपणन विभाग के 26 क्रय केन्द्र बनाये गये हैं, जबकि पीसीएफ का 26 क्रय केन्द्र बनाया गया है। पीसीयू का 30 तथा मंडी समिति का दो क्रय केन्द्र बनाये गये हैं। मंडी समिति के दोनों क्रय केन्द्र उप मंडी तरकुलवा ए और बी बनाया गया है। बनाये गये क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.