नवादा, फरवरी 23 -- नवादा, निज प्रतिनिधि जिले के 82 सरकारी मिडिल व हाई स्कूलों के बच्चों को तकनीकी शिक्षा दिलाने की पहल विभाग की ओर से की जा रही है। इसके तहत अब इन स्कूलों में भी आईसीटी लैब की स्थापना की जाएगी। जिले के 84 स्कूलों में आईसीटी (सूचना और संचार प्रौद्योगिकी) लैब और स्मार्ट क्लासरूम स्थापित किए जाएंगे। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश जारी किया है। इसका उद्देश्य बच्चों को तकनीकी शिक्षा प्रदान करना और उन्हें भविष्य के लिए तैयार करना है। सरकार ने राज्य के सभी मिडिल व हाई स्कूलों में आईसीटी लैब और स्मार्ट क्लासरूम स्थापित करने का निर्णय लिया है। इसके तहत, प्रत्येक विद्यालय में कंप्यूटर, इंटरनेट और अन्य डिजिटल उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि बच्चों को आधुनिक तकनीक का उपयोग करके सीखने में मदद मिल सके। जिन ...