बक्सर, जनवरी 31 -- पटना का प्लान : पेज-04 की लीड पिछले साल की अपेक्षा धान खरीददारी का निर्धारित हुआ है कम लक्ष्य समय पर धान खरीददारी नहीं होने से बिचौलियों को मिला लाभ अक्टूबर-नवंबर माह में हुई बारिश के कारण किसानों की बढ़ी थी परेशानी फोटो-14, कैप्सन :- खलिहान में रखा धान बक्सर, हमारे संवाददाता। खरीफ के मौसम में इस वर्ष किसानों को मुसीबतों का सामना करना पड़ा है। धान पककर तैयार होने के समय मेंथा की बारिश ने किसानों की उम्मीदों पर काफी हद तक पानी फेर दिया था। बारिश में धान भींगने के कारण खुले बाजार में भी उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। इधर पैक्सों में कम लक्ष्य निर्धारित होने से किसानों की हालत काफी खराब हो गई है। किसान कहते है कि इस बार लागत मिल जाए वहीं बड़ी बात होगी। पैक्स व व्यापार मंडल के माध्यम से जिले में धान की खरीददारी तेजी से हो र...