मुंगेर, फरवरी 25 -- मुंगेर, नि.प्र। सोमवार को पीएम किसान सम्मान निधि के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुंगेर जिले के 61 हजार 343 किसानों की खाते में 12 करोड़ 90 लाख रुपये हस्तांतरित किये। भागलपुर के हवाई अड्डे में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पीएम ने किसानों को 19 वीं किस्त की राशि ट्रांसफर किये। यह राशि वैसे किसानों के खाते में ट्रांसफर किये गए, जिनका ईकेवाईसी हो गया था, और बैंक से संबंधित कोई कमी नहीं थी। जिला कृषि पदाधिकारी ब्रजकिशोर ने कहा कि जिनका ई.केवाइसी नहीं हुआ था उनके खाते में राशि ट्रांसफर नहीं किया गया है। सोमवार को केवीके में आयोजित किसान सम्मान कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के भाषण का लाइव टेलीकास्ट दिखाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में जिले के किसान उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.