बिहारशरीफ, जुलाई 17 -- जिले के 6 प्रखंडों में बाढ़ से तबाही, शेष में सूखे जैसे बने हैं हालात जरूरत से काफी कम बारिश होने के कारण राजगीर में सूखे की मार धनरोपनी की रफ्तार पड़ी है सुस्त, चिंता में पड़े हैं किसान फोटो खेत राजगीर : राजगीर में जरूरत से काफी कम बारिश होने के कारण सूखे पड़े खेत। राजगीर, निज संवाददाता। एक तरफ जिले के छह प्रखंडों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। दूसरी तरफ राजगीर समेत कई प्रखंडों में सूखे की स्थिति से अन्नदाता जूझ रहे हैं। जरूरत से कम बारिश होने और इन प्रखंडों से होकर गुजरने वाली नदियों में पानी न आने के कारण धनरोपनी की रफ्तार सुस्त पड़ी है। खासकर राजगीर प्रखंड क्षेत्र में बारिश के अभाव में किसान सूखे की मार से जूझ रहे हैं। बारिश के अभाव में खेतों में पानी नहीं है। इससे अधिकांश गांवों में धान की रोपनी अब तक शुरू नह...