सीवान, फरवरी 14 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। बिहार राज्य हज समिति बिहार पटना के द्वारा सिवान जिला से वर्ष 2026 में पवित्र हज यात्रा पर जानेवाले जायरिनों का मुफ्त में टीकाकरण शुक्रवार को करवाया गया। इसके लिए 58 महिला-पुरुष जायरिनों की सूची व स्वास्थ्य कार्ड जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय को उपलब्ध कराया गया था। वहीं, सिविल सर्जन को उतने ही संख्या में मुफ्त टीकाकरण करने के लिए बिहार सरकार ने टीका उपलब्ध कराया गया था। बहरहाल, शहर के मदरसा सेराजुल उलूम तेलहटा बाजार व मदरसा गौसूलआरा मखदूम सराय में मेडिकल टीम द्वारा सुरक्षित तरीके से सभी जायरिनों का टीकाकरण किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने यात्रियों को टीकाकरण प्रमाण पत्र सुरक्षित रखने, स्वास्थ्य जांच रिपोर्ट व हेल्थ फिटनेस प्रमाण पत्र साथ रखने की सलाह दी। मौके पर डॉ. श्रीनिवास, सिविल सर्जन सिवान, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.