छपरा, जुलाई 21 -- छपरा, नगर प्रतिनिधि। अवर प्रादेशिक नियोजनालय छपरा के तत्वावधान में सोमवार को एक नियोजनशिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में एमआरएफ लिमिटेड की संशोधित 50 रिक्तियों पर नियुक्ति के लिये 50 उम्मीदवारों को औपबंधिक रूप से हैदराबाद व भरूच (गुजरात) स्थित संयंत्रों में मशीन ऑपरेटर के पद के लिए चयनित किया गया।इस नियोजन कैम्प का उद्घाटन भरत जी राम, सहायक निदेशक (नियोजन), सारण प्रमंडल द्वारा किया गया। नौकरीप्रार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि श्रम संसाधन विभाग का नियोजन पक्ष संविधान में निहित कल्याणकारी राज्य की संकल्पना को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने उपस्थित युवाओं को स्टडी किट योजना, टूल किट योजना सहित नियोजन पक्ष की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और उनसे इनका लाभ लेने का आग्रह किया। उन्होंने य...