बिहारशरीफ, दिसम्बर 8 -- हिन्दुस्तान एक्सक्लूसिव : जिले के 5 पीएमश्री स्कूलों में खुलेंगी मिनी मिट्टी जांच प्रयोगशालाएं स्कूली बच्चे लैब में करेंगे मिट्टी जांच, बनाएंगे मृदा स्वास्थ्य कार्ड मिट्टी में पाये जाने वाले पोषक तत्वों के बारे में मिलेगी जानकारी सातवीं, आठवीं, नौवीं व ग्यारहवीं के छात्र होंगे शामिल फोटो : स्कूल : बिहारशरीफ का आदर्श हाईस्कूल, जहां खुलेगी मिनी मिट्टी जांच प्रयोगशाला। बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि। नालंदा जिले के पांच पीएमश्री स्कूलों में मिट्टी जांच प्रयोगशालाओं की स्थापना होनी है। स्कूली छात्र मिट्टी में पाये जाने वाले पोषक तत्वों के बारे में जानेंगे। मिट्टी की जांच करेंगे और मृदा स्वास्थ्य कार्ड बनाएंगे। इस नयी पहल से छात्रों का बौद्धिक विकास होगा। साथ ही किसानों को खेती-बाड़ी में उर्वरकों के सही इस्तेमाल करने में...