बिहारशरीफ, दिसम्बर 6 -- जिले के 490 स्कूलों में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों में बढ़ायी जा रहीं सुविधाएं दिसंबर के अंत में वार्षिक बाल मेले व शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठियों का होगा आयोजन आंगनबाड़ी केन्द्रों के 6 साल के शत-प्रतिशत नौनिहालों को पहली कक्षा में नामांकन कराने की तैयारी शुरू हाल ही में इन केन्द्रों में बच्चों के लिए खेल पिटारा व स्टूडेंट लर्निंग किट करायी गयी उपलब्ध फोटो : आईसीडीएस : बिहारशरीफ जिला बाल परियोजना कार्यालय का भवन। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों को पौष्टिक आहार के साथ खेल-खेल पढ़ाई कराने की गतिविधियां तेज कर दी गयी हैं। जिले के सरकारी विद्यालय परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आईसीडीएस विभाग खास नजर रख रही है। या यू कहें कि इन आंगनबाड़ी केन्द्रों को पूरी तरह से मॉडल आंगनब...