प्रयागराज, फरवरी 7 -- जिले के 49 केंद्रों पर शनिवार से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) परीक्षा शुरू हुई। पहले दिन 9:30 से 12 बजे तक की पाली में उच्च प्राथमिक स्तर की, जबकि 12:30 से पांच बजे की पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा कराई गई। रविवार को भी दो पालियों में परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा के लिए लालगोपालगंज और हंडिया तक के स्कूलों को केंद्र बनाया गया था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कई साल से कार्यरत बड़ी संख्या में परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों ने भी परीक्षा दी है। अभ्यर्थियों की मानें तो युग्म वाले प्रश्नों को हल करने में थोड़ी कठिनाई हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...