मधेपुरा, जनवरी 29 -- मधेपुरा नगर संवाददाता। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आयोजित इंटरमीडिएट की परीक्षा को लेकर तैयारी तेज हो गयी है। जिला प्रशासन की ओर से शहर के कला भवन में गुरूवार को सभी केन्द्राधीक्षकों, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों के साथ ब्रीफिंग का आयोजन किया गया। ब्रीफिंग के दौरान बताया गया कि कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा में जूता-मौजा पहनकर परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं करेंगे।परीक्षा 2 फरवरी से शुरू हो रही है। पहली पाली में 9 बजे सुबह के बाद किसी भी परीक्षार्थी का प्रवेश परीक्षा केन्द्र पर नहीं होगा।जबकि दूसरी पाली में डेढ़ बजे के बाद परीक्षार्थियों का परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश बंद हो जाएगा। इंटर की परीक्षा जिले के 46 केन्द्रों पर आयोजित की जा रही है जिसमें 24943 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिला पदाधिकारी अभिषेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.