चाईबासा, फरवरी 20 -- चाईबासा, संवाददाता। पश्चिम सिंहभूम जिले के 39 प्लस टू विद्यालय में विज्ञान प्रयोगशाला की सुविधा मौजूद है। सभी विद्यालयों में विज्ञान के साथ कला संकाय की भी पढ़ाई हो रही है। जिन विद्यालयों में विज्ञान संकाय की पढ़ाई होती है, वहां पर विज्ञान के तीनों विषयों से संबंधित प्रयोगशालाएं भी उपलब्ध हैं और बच्चे इन प्रयोगशालाओं में शिक्षक की उपस्थिति में प्रयोग करते हैं। एमएल रुंगटा प्लस टू उच्च विद्यालय की विज्ञान शिक्षिका सुषमा जोजोवार ने बताया कि बच्चों में वैज्ञानिक सोच की कमी, बच्चों का जिज्ञासु प्रवृत्ति का कम होना यह ऐसे तथ्य हैं, जो बच्चों को विज्ञान विषय से दूर करते हैं। बच्चों में विश्लेषणात्मक सोच की कमी है, जिससे बच्चे विज्ञान के प्रति आकर्षित नहीं होते हैं और कला संकाय को प्राथमिकता दे रहे हैं। शहरी क्षेत्र की तुलना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.