सीवान, दिसम्बर 22 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के मखदुम सराय स्थित परमात्म दर्शन भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सीवान सेवा केन्द्र का 39 वां वार्षिकोत्सव व ध्यान दिवस रविवार को धूमधाम से मनाया गया। मौके पर राजयोग अभ्यास व ईश्वरीय महावाक्य मुरली क्लास हुआ। सेवा केन्द्र की संचालिका व राजयोगिनी बीके सुधा दीदी ने कहा कि सीवान में सेवा केन्द्र का संचालन 1987 में हुआ। सेवा केन्द्र के प्रयासों से हजारों ब्रहृा कुमार व ब्रहृा कुमारियां निकल कर अपना जीवन पवित्र व स्वर्णिम संसार के लायक बनाए। सीवान सेवा केन्द्र के अभी तक करीब 25 ब्रह्मा कुमारियों व 10 ब्रह्मा कुमार ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के मुख्यालय में ईश्वरीय कार्य के लिए समर्पित हैं जो आज भी अपनी सेवाओं से विश्व में नाम रौशन कर रहे हैं। करीब 10 प्रम...