मधुबनी, फरवरी 1 -- मधुबनी,एक संवाददाता। केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा पेश यूनियन बजट 2026-27 में स्वास्थ्य क्षेत्र को लेकर एक अहम और राहत भरा फैसला लिया गया है। बजट में डायबिटीज (मधुमेह) के मरीजों की आवश्यक दवाओं को सस्ता करने के लिए टैक्स में कटौती की घोषणा की गई है। इस फैसले से देशभर के करोड़ों डायबिटीज मरीजों के साथ-साथ मधुबनी जिले के हजारों मरीजों को भी सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। बजट प्रावधानों के अनुसार कई जीवनरक्षक दवाओं पर जीएसटी में राहत दी गई है। डायबिटीज की प्रमुख दवाओं, विशेष रूप से इंसुलिन और ओरल एंटी-डायबिटिक मेडिसिन पर टैक्स बोझ कम किया गया है। इसके चलते इन दवाओं की कीमतों में लगभग 5 से 12 प्रतिशत तक की कमी आने की संभावना जताई जा रही है। मधुबनी में वर्तमान में 32,758 डायबिटीज मरीज इलाजरत (ऑन ट्रीटमेंट) हैं। कैंसर दवाओं पर ब...