गोपालगंज, दिसम्बर 2 -- गोपालगंज /पंचदेवरी, एक संवाददाता । जिले के लभगग 271 केंद्रों पर सात दिसंबर को नवसाक्षर महिलाएं महापरीक्षा में शामिल होंगी। जिसे लेकर डीपीओ माध्यमिक सह साक्षरता की ओर से कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं डीपीओ साक्षरता ने जिले की सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को पत्र लिखकर महापरीक्षा की तैयारी करने का निर्देश दिया है। डीपीओ द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि महादलित, दलित व अल्पसंख्यक अतिपिछड़ा वर्ग अक्षर आंचल योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 के प्रथम व द्वितीय चरण एवं 2025-26 के प्रथम की परीक्षा सात दिसंबर को आयोजित की जाएगी। उक्त परीक्षा में तीनों चरण के अंतर्गत साक्षरता केंद्रों पर नामांकित व किसी कारणवश पूर्व के बुनियादी साक्षरता परीक्षा से वंचित रहने वाली महिलाएं परीक्षा में सम्मिलित होंगी। बताया साक्षरता महापरीक्...