देवरिया, सितम्बर 28 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिले के 255 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी खुलेगी। लाइब्रेरी खोलने को संबंधित ग्राम पंचायतों से भवनों का ब्योरा मांगा गया है। पहले चरण में 128 और दूसरे चरण में 127 लाइब्रेरी खोलने को लक्ष्य मिला है। लाइब्रेरी खोलने को ब्लाकों के 255 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। सीडीओ ने तीन दिन में भवनों से संबंधित विभिन्न विन्दुओं पर रिपोर्ट मांगी है। बालकों, किशोरों को पुस्तकों के प्रति आकर्षित करने, किताब पढ़ने की प्रवृति को बढ़ाने को पंचायत राज विभाग द्वारा ग्राम पंचायतों में डिजिलट लाइब्रेरी खोलने की प्रक्रिया शुरू की गयी है। शासन से लक्ष्य मिलने पर पहले चरण में 128 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी खोलने को जनपद स्तरीय समिति की बैठक में निर्णय लिया गया। इसके लिए ग्राम पंचायतों में स्थित पंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.