एटा, फरवरी 16 -- जिले में दलहन और तिलहन की खेती को प्रोत्साहित करने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए शासन की ओर से कृषि विभाग को उर्द, मूंग और मूंगफली के बीज की मिनी किट मिली है। सोमवार को उप कृषि निदेशक सुमित कुमार ने बताया कि जिले में दलहन की पैदावार बढ़ाने के उद्देश्य से जिले के 250 किसानों को उर्द, मूंग, और मूंगफली बीज की मिनी किटे दी जा रही है। इन मिनी बीज किटों के माध्यम से किसान न केवल अपनी लागत कम कर सकेंगे, बल्कि उन्हें उन्नत किस्म की पैदावार भी प्राप्त होगी। बीज वितरण में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए विभाग ने लॉटरी प्रक्रिया का सहारा लिया है। योजना का लाभ केवल उन किसानों को मिलेगा जो कृषि विभाग के पोर्टल पर पहले से पंजीकृत हैं। उप कृषि निदेशक ने बताया कि शासन से प्राप्त हुई किटों में उर्द, मूंग और मूंगफली के प्रमाणित बीज शामिल हैं। य...