भागलपुर, फरवरी 8 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) का आयोजन शनिवार को जिले के 24 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित की गई। कदाचारमुक्त परीक्षा के आयोजन को लेकर परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था चौकस दिखी। सीबीएसई के सिटी को-ऑर्डिनेटर सुमंत कुमार ने बताया कि परीक्षा में 12 हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने भाग लिया। यह परीक्षा आनंदराम ढांढनियां सरस्वती विद्या मंदिर, गणपतराय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर, डीएवी पब्लिक स्कूल, दीक्षा इंटरनेशनल स्कूल, डीपीएस समेत अन्य केंद्रों पर हुई। परीक्षा केंद्रों पर प्रशासन की ओर से बेहतर व्यवस्था के कारण परीक्षा सुचारू रूप से आयोजित की गई। प्रथम पाली में परीक्षार्थियों को सुबह 7:30 बजे से परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया। परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.