हापुड़, फरवरी 2 -- हापुड़, अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण का मुद्दा राजनीति में एक अहम भूमिका निभाता रहा है। ऐसे में पांच शताब्दी के लंबे इंतजार के बाद अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा ने पूरे देश को राममय बना दिया। अब लोकसभा चुनाव करीब आने के साथ ही भाजपा ने रामभक्तों में अपनी अनोखी पहल शुरू की है। भाजपा ने जनपद के 1048 बूथों में 798 बूथों को शॉर्ट लिस्ट किया है। इन बूथों से तीन-तीन कार्यकर्ताओं यानी 2394 कार्यकर्ताओं को भाजपा आगामी 13 फरवरी को अयोध्या में रामलला के दर्शन कराएगी। हापुड़ जनपद में कुल 1048 बूथ है। इनमें करीब 798 हिंदू बाहुल्य क्षेत्र में है। इन प्रत्येक बूथों से भाजपा 3-3 कार्यकर्ताओं को अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शन कराने जा रही है। इसके लिए 50 बस ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। जनपद के कार्यकर्ताओं क...