बांका, जनवरी 6 -- बांका, निज प्रतिनिधि। किशोरावस्था में होने वाले वाले बदलावों और स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान के लिए अब छात्राओं को भटकना नहीं पडेगा। इसके लिए जिले के 203 माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में सखी सहायता डेस्क की स्थापना की जाएगी। शिक्षा विभाग ने इसके लिए जिले को 20.30 लाख रूपये की राशि आवंटित की है। इस डेस्क के माध्यम से न सिर्फ छात्राओं की समस्याओं की सुनवाई होगी, बल्कि एनिमिया यानी खून की कमी जैसी स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज भी स्कूल स्तर पर सुनिश्चित किया जायेगा। इसको लेकर राज्य परियोजना निदेशक ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र जारी करते हुए 15 जनवरी तक हर हाल में सखी सहायता डेस्क संचालित करने का निर्देश जारी किया है। जिससे जिले में इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। योजना के तहत स्कूलों में एक विशेष कोना या कमरा तैया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.