हाथरस, फरवरी 19 -- हाथरस। हाथरस जिले में पूरे साल चले अभियान के दौरान 16 हजार पांच सौ लोगों के यहां बिजली चोरी पकड़ी गई। बिजली चोरी मिलने पर इन उपभोक्ताओं पर जुर्माना लगाया गया। बिजली चोरों ने राजस्व निर्धारण के लिए कोई ध्यान नहीं दिया। अब ओटीएस में बिजली चोरी के मामले में पचास प्रतिशत छूट का लाभ देने की घोषणा हुई। इस दौरान जिलेभर में मात्र पांच हजार पचास लोगों ने ओटीएस के तहत राजस्व निर्धारण की कार्यवाही कराते हुए छूट का लाभ लिया है। अब 28 फरवरी को ओटीएस खत्म हो जाएगी। इसके बाद बिजली चोरों व बकायेदारों पर अफसरों के द्वारा शिकंजा कसा जाएगा। हाथरस जिले में बिजली विभाग के द्वारा 65 बिजलीघरों से दो लाख से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति की जाती है। शहर में तीस प्रतिशत व देहात में साठ प्रतिशत बिजली चोरी हो रही है। इस कारण विभाग को हर माह ...