बांका, नवम्बर 24 -- बांका, निज प्रतिनिधि। बिहार विधानसभा चुनाव की अधीसूचना जारी होने के बाद विकास की योजनाओं की रफ्तार धीमी हो गई थी। लेकिन अब बिहार में नये सरकार का गठन होने के बाद योजनाओं को धरातल पर उतारे जाने की कवायद फिर से शुरू कर दी गई है। जिसमें खासकर पंचायतों में चल रही योजनाएं शामिल हैं। इसी कडी में शहरों की तर्ज पर गांवों में भी मैरेज हॉल की सुविधा देने के लिए बनाये जाने वाले विवाह भवन के निर्माण कार्य में तेजी आई है। पंचायतों में विवाह भवन बनने से गांवों में शादी समारोह के लिए जगह व मैरेज हॉल की कमी नहीं होगी। इसके लिए जिले के हर ग्राम पंचायतों में भव्य और आधुनिक सुविधा से लैस कन्या मंडप विवाह भवन का निर्माण कराए जाने की योजना है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत पहले फेज में बांका जिले के 12 ग्राम पंचा...