महाराजगंज, मार्च 19 -- महराजगंज, निज संवाददाता। जिले में भूमि अभिलेखों को डिजिटल करने के लिए शासन के निर्देश पर राजस्व महकमा ने कार्य तेज कर दिया है। 1152 गांव में अब एक क्लिक पर रियल टाइम खतौनी निकल रही है। कुछ किसानों के रियल टाइम खतौनी में त्रुटियां भी हैं। तहसील में एसडीएम ने रियल टाइम खतौनी की त्रुटियों को दूर करने के लिए अलग से एक काउंटर भी बनाया है। पर, कुछ ऐसे भी संयुक्त खाते हैं जिनमें सह खातेदारों की संख्या अधिक है। ऐसे में उनका अंश निर्धारण के लिए वंशानुमावली बनाने में समस्याएं आ रही हैं। जिले में कुल 1262 राजस्व गांव के 9 लाख 11 हजार 80 गाटा संख्या है। इन सभी गांवों की खतौनी को रियल टाइम करने के लिए अपडेशन का कार्य चल रहा है। अभी तक 1152 गांव की खतौनी को रियल टाइम करने के लिए अपडेट किया जा चुका है। एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.