सीतामढ़ी, मार्च 22 -- सीतामढ़ी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के अधिकांश मध्य एवं माध्यमिक विद्यालयों के उदासीनता के कारण मुख्यमंत्री खेल ज्ञानेश्वर 2025 प्रतियोगिता में भागीदारी को लेकर प्रतिभावन छात्र-छात्राओं का पंजीकरण नहीं हो पा रहा है। विभागीय समीक्षा में पाया गया है कि मध्य, उच्च एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय की संख्या 1092 है, लेकिल अब तक मात्र 139 छात्राओं का पंजीयन मुख्यमंत्री खेल ज्ञान उत्सव 2025 के प्रतियोगिता में हुआ है। प्रतियोगिता का तिथि का विस्तार 23 मार्च तक कर दिया गया है। बताया गया है कि अधिकांश उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कंप्यूटर शिक्षक उपलब्ध है और छात्र-छात्राओं को प्रतियोगिता के लिए पंजीयन किया जाना अनिवार्य है, लेकिन अधिकांश प्रखंड पंजीयन के मामले में दो अंक तक भी नहीं पहुंच पाए हैं। विभागीय समीक्षा में पाया गया है कि...