बिहारशरीफ, दिसम्बर 7 -- साक्षरता महापरीक्षा : जिले के 106 केंद्रों पर 25 हजार नवसाक्षर महिलाओं ने दी परीक्षा कई केन्द्रों पर सास-बहू तो कई में देवरानी-जेठानी एक साथ परीक्षा में हुईं शामिल 15 से 45 वर्ष की महिलाओं में दिखीं उत्सुक, नहीं होंगी फेल प्रदर्शन के आधार पर मिलेगा ग्रेड, 26 को बीआरसी में मिलेगा प्रमाण-पत्र फोटो : महापरीक्षा 01 : बिहारशरीफ राणाबिगहा मध्य विद्यालय में रविवार को महापरीक्षा में शामिल नवसाक्षर महिलाएं। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। महादलित, दलित और अल्पसंख्यक अतिपिछड़ा वर्ग अक्षर आंचल योजना के तहत जिले के 106 केन्द्रों पर रविवार को नवसाक्षर महिलाओं की बुनियादी साक्षरता परीक्षा ली गयी। इसमें शैक्षणिक सत्र 2024-25 के दो सत्रों की नवसाक्षर महिलाओं तो सत्र 2025-26 के प्रथम सत्र में पढ़ाई करने वाली 15 से 45 वर्ष की 25 ह...