अमरोहा, फरवरी 7 -- जिले के 100 मेधावी विद्यार्थियों ने गुरुवार को गजरौला में कृषि विज्ञान केंद्र व आनंदा डेयरी का भ्रमण कर वैज्ञानिक अध्ययन किया। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा संचालित जिला विज्ञान क्लब अमरोहा ने जिला अधिकारी के निर्देशन में मुख्य अतिथि माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष ओम प्रकाश गोला ने अमरोहा से बसों को राजकीय मिनी स्टेडियम से रवाना किया। विद्यार्थियों ने कृषि विज्ञान केंद्र में पौधों और फसलों की जानकारी की। कृषि वैज्ञानिकों ने फसलों में होने वाले रोग व उनसे बचाव की जानकारी दी। डेयरी में दूध, पनीर, मक्खन, घी, मिल्क पाउडर और मशीनों की जानकारी की। जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक शाने हैदर ने औद्योगिक केंद्र व वैज्ञानिक प्रयोगशाला के भ्रमण व अध्ययन की महत्ता पर प्रकाश डाला। इस दौरान प्रधानाचार्य डा.जमशेद कमाल, आदिल अब्बासी, डा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.